Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शतद्रु से पूछताछ में बड़े खुलासे - मेसी कार्यक्रम में थे मंत्री के तीन सौ लोग, अभिषेक बनर्जी के परिवार और करीबियों की भी थी भरमार

कोलकाता के युवभारती क्रीड़ांगन में 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था के मामले में पुलिस की पूछताछ में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं

20 Dec 2025

शतद्रु से पूछताछ में बड़े खुलासे - मेसी कार्यक्रम में थे मंत्री के तीन सौ लोग, अभिषेक बनर्जी के परिवार और करीबियों की भी थी भरमार

कोलकाता के युवभारती क्रीड़ांगन में 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था के मामले में पुलिस की पूछताछ में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में शतद्रु ने कार्यक्रम की भीड़, खर्च, फंडिंग और अव्यवस्था के कारणों को लेकर कई खुलासे किए हैं।

सूत्रों का दावा है कि शतद्रु ने जांच अधिकारियों को बताया कि कार्यक्रम के दिन आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए उनकी टीम के लगभग 150 लोग मैदान में मौजूद थे। इसके अलावा राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास द्वारा आमंत्रित करीब 300 लोग भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के परिवार और उनके करीबी लोगों की भी भरमार कार्यक्रम में थी, जिसकी वजह से अव्यवस्था फैली। शतद्रु का आरोप है कि इन आमंत्रित लोगों में बड़ी संख्या में प्रभावशाली और राजनीतिक रूप से जुड़े लोग थे। पूछताछ के दौरान उसने यह भी दावा किया कि इनमें खास तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के परिवार के सदस्य और उनके करीबी लोग शामिल थे, जिनकी मौजूदगी के कारण सुरक्षा और तय कार्यक्रम व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शतद्रु ने कहा कि मेसी के मैदान में प्रवेश करते ही पहले से तय कार्यक्रम पूरी तरह बिगड़ गया। तय योजना के अनुसार मेसी की आवाजाही नहीं हो सकी। बार-बार उनके करीब जाने, आधा गले लगाने की कोशिश और लगातार सेल्फी लेने की होड़ के चलते स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर चली गई। इसी कारण मेसी और उनकी टीम असहज और नाराज हो गई।

पूछताछ में शतद्रु ने कार्यक्रम पर हुए खर्च को लेकर भी जानकारी दी है। उसके अनुसार, पूरे आयोजन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसमें ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम इंडिया टूर’ के तहत मेसी को लगभग 89 करोड़ रुपये दिए गए। जीएसटी और अन्य खर्च जोड़ने के बाद कुल राशि करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंची।

जांच अधिकारियों के अनुसार, शतद्रु ने बताया कि कुल खर्च में से लगभग 30 करोड़ रुपये विभिन्न प्रायोजकों से प्राप्त हुए थे। इसके अलावा 30 से 35 करोड़ रुपये हैदराबाद से आए थे। शेष राशि टिकट बिक्री के जरिए जुटाने की योजना थी। शतद्रु ने यह भी बताया कि कोलकाता में टिकट बिक्री से करीब 20 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, अव्यवस्था और नुकसान को देखते हुए पुलिस ने टिकट बिक्री से जुड़ी कंपनी को पत्र भेजकर फिलहाल यह राशि आयोजक की कंपनी को न देने का निर्देश दिया है। युवभारती स्टेडियम में तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी इसी राशि से भुगतान की मांग पर विचार किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे आयोजन की योजना, भीड़ प्रबंधन और फंडिंग से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे और लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी के परिवार और करीबियों की भी थी भरमार
कोलकाता के युवभारती क्रीड़ांगन में 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था के मामले में पुलिस की पूछताछ में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त से कई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News